फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एएमसी में शामिल हुए 16 एनसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) में बुधवार को हुए गैर तकनीकी अधिकारियों के कमीशनिंग समारोह में 16 अधिकारियों को कमीशन प्रदान किया गया। अध्यक्षता सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एएमसी के गैर-तकनीकी कैडर में कुल 16 नॉन कमीशनिंग अधिकारी (एनसीओ) और अन्य रैंकों को शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) प्रदान किया गया।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने नवनियुक्त अधिकारियों को उनकी भूमिका व जिम्मेदारियों से रूबरू कराया। समारोह में नवनियुक्त अधिकारियों के परिजन भी शामिल हुए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें