फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 पॉलीक्लीनिक में तैनात हुए 16 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुरू किए गए 14 पॉलीक्लीनिक में 16 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। हालांकि, अब भी 12 डॉक्टर कम होने से रोटेशन में इनकी ड्यूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएचएम की ओर से शुरू कराए गए हर पॉलीक्लीनिक में ईएनटी, बाल रोग, स्त्री रोग, एमडी मेडिसिन और कैंसर सहित अन्य विधाओं के दो-दो विशेषज्ञ तैनात होने हैं। इन्हें प्रतिदिन पांच हजार रुपये का भुगतान होना है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों के 28 पदों पर तैनाती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन मानदेय कम होने से 16 आवेदन ही मिले। इस कारण कई माह बाद भी पॉलीक्लीनिक शुरू नहीं हो पाई थीं। अब 16 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति से नए विशेषज्ञ तैनात करने के लिए अनुमोदन मिल गया है। इसी माह इनकी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें