फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक खुला था, गुजर गई ट्रेन, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुला छोड़ दिया फाटक, धड़धड़ाती हुई गुजर गई ट्रेन
विज्ञापन

गेटमैन की घोर लापरवाही, गनीमत रही ट्रैक पर नहीं था कोई वाहन
लखनऊ(ब्यूरो)। अजगैन के पास गेटमैन की घोर लापरवाही के चलते रेलवे फाटक खुला रहा और लखनऊ जंक्शन जयपुर एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई गुजर गई। गनीमत रही कि ट्रैक पर उस समय कोई शख्स या वाहन ट्रैक पार नहीं कर रहा था। आनन-फानन रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली तो उन्होंने गेट बंद करवाया। वहीं गेटमैन ने गलती के लिए सोनिक सहायक स्टेशन मास्टर से माफी मांगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19716 लखनऊ जंक्शन जयपुर एक्सप्रेस दोपहर 2.11 बजे अजगैन से गुजरी। ट्रेन केगार्ड ने बताया कि गेट संख्या 25/सी(ई) खुला हुआ था। आनन-फानन में रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, जिसकेबाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां जानकारी मिली कि गेटमैन ने फाटक खुला छोड़ दिया। इस पर सोनिक के सहायक स्टेशन मास्टर की ओर से गेटमैन की काउंसिलिंग की गई। शनिवार को भी मोहनलालगंज स्टेशन पर पीडब्लूआई की लापरवाही से रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग कर रहे रेलकर्मियों सहित कई मजदूरों की जान पर बन आई थी। तब लूपलाइन पर चल रहे काम को खत्म किए बिना ब्लॉक को कैंसिल कर दिया, जिससे वाराणसी हरिद्वार जनता एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गई थी। लोको पायलट ने पटरी पर काम होता हुए देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन करीब सौ मीटर पहले रुक गई थी और हादसा बच गया।
विज्ञापन

जांच कराई जाएगी
गेटमैन के माफी मांगने से कुछ नहीं होता। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
-संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें