फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र जारी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अंकपत्र बनाने वाले गिरोह में शामिल लविवि कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

परीक्षा विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैंग तक पहुंचाता था टेबुलेशन चार्ट

लखनऊ।

फर्जी अंकपत्र बनाने वाले गिरोह में शामिल लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को हसनगंज पुलिस ने रविवार दोपहर अलीगंज स्थित आवास से दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि यही गिरोह को टेबुलेशन चार्ट उपलब्ध कराता और अंकपत्र पर जाली हस्ताक्षर करता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक जानकीपुरम निवासी सौरभ यादव ने फ र्जी अंकपत्र के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। 17 अप्रैल को पुलिस ने गिरोह के सरगना लविवि के बर्खास्त कर्मचारी खिरोधन प्रसाद उर्फ गंगेश समेत छह को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में लविवि के कर्मचारी संजय सिंह चौहान का नाम भी सामने आया था। तब से वह गायब चल रहा था। रविवार को सूचना मिली कि संजय अलीगंज के सेक्टर-एल स्थित घर आया है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। संजय ने पूछताछ में बताया कि वह गिरोह के लोगों को अंकपत्र तैयार करने के लिए टेबुलेशन चार्ट देता था। इसके अलावा अनुक्रमांक और अन्य कोड की जानकारी भी देता था। माना जा रहा है कि संजय ही फर्जी डिग्री पर परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर बनाता था। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने को उनके हस्ताक्षर का भी मिलान कराया जाएगा। इसके लिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें