बालिका अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने बालिका को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से बीते 6 जून को किछौछा के एक इंग्लकिश मीडियम विद्यालय में पढ़ने वाली 14 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा गायब हो गई। बालिका के बाबा ने बसखारी थाने में तहरीर देकर विद्यालय के प्रधानाचाहर्य पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए टीम गठित कर दी।
सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैस की गई एसआई दिनेश कुमार यादव ने बताया लड़की को गत दिवस बरामद कर लिया गया था, लेकिन लड़की के साथ मौजूद दो युवक मौके से फरार होने में सफल रहे।ज पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विकास निषाद तथा आंसू की तलाश जारी रखी।
मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दोनों युवक किछौछा चुंगी तिराहे पर मौजूद है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी विकास पुत्र पप्पू निषाद व आंसू पुत्र मुकेश ग्राम मीरापुर ककराही, थाना अतरसुइया जिला प्रयागराज के निवासी हैं।
फेसबुक की चैटिंग के जरिए लड़की से इन लोगों का संपर्क हुआ था, और लड़की से मिलने के लिए दोनों यहां पहुंचे थे। इसके बाद उसे यहां से भगा ले जाने की तैयारी में थे। दोनों का चालान कर दिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।