फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट की वाह्य सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी संयुक्त टीम

Tue, 11 Jun 2019 01:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब प्रशासन, नगर निगम, एलडीए और एयरपोर्ट के अधिकारियों की संयुक्त टीम पर होगी। तय सुरक्षा मानकों में होने वाली सेंधमारी रोकने के साथ ही लंबित कार्यों को भी गति दी जाएगी।
विज्ञापन


गठित टीम एयरपोर्ट फ्लाइंग जोन सीमा के तहत आने वाले आस-पास के एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त जोन बनाएगी। साथ ही उड़ान क्षेत्र में पक्षियों का खतरा खत्म कराने के लिए आस-पास संचालित मांस व खाद्य सामग्री की दुकानें बंद कराई जाएंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।

डीएम ने बताया कि बीते दिनों अमौसी एयरपोर्ट के विस्तार और प्रस्तावित निर्माण कार्यों में आ रही अड़चनें दूर करने को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के उच्च अधिकारियों संग उनकी बैठक हुई थी। इसमें अटके कार्यों को गति देने के साथ ही एयरपोर्ट सीमा से सटे फ्लाइंग जोन की वाह्य सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


एएआई के अधिकारियों के सुझाव को अमल में लाने के लिए चार विभागों की संयुक्त निगरानी टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। टीम में शामिल एलडीए के अधिकारी सभी तरह के अवैध निर्माण सूचीबद्ध कर पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम की निगरानी में उन्हें ध्वस्त कराएंगे।
विज्ञापन

शुरू हुआ बाउंड्रीवॉल का निर्माण

साथ ही सरोजनीनगर तहसील के राजस्व कर्मियों की मदद से टीम एयरपोर्ट विस्तार के कार्यों में आसपास के लोगों की ओर से उत्पन्न किए जा रहे व्यवधान को भी दूर करेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बनाई जाने वाली बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए पैमाइश का काम राजस्व कर्मियों ने सोमवार से शुरू कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट रनवे से सटे बाहरी क्षेत्र में संचालित खान-पान और मांस की दुकानें बंद कराने के लिए एफएसडीए व नगर निगम की टीम नियमित निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें