इंदिरानगर के सेक्टर 14 शिवाजीपुरम स्थित बिजली पोल पर फैले इंटरनेट एवं केबल के तारों में आग लगने से पूरी रात बिजली गुल रही। बीते शुक्रवार रात की घटना की सूचना उपकेंद्र इंजीनियरों को दी गई पर गुल बिजली को बहाल नहीं कर सके। उपभोक्ताओं के मुताबिक हाईटेंशन एवं एलटी लाइन के नीचे इंटरनेट एवं केबल के तारों का मकड़जाल है। इनमें आए दिन आग लग रही है।
संविदा कर्मियाें ने किया कार्य बहिष्कार
फैजुल्लागंज उपकेंद्र के संविदा कर्मियाें ने सोमवार को मनमाने ढंग से ली जाने वाली ड्यूटी के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू किया है। संविदा कर्मियों के नेता पंकज सिंह परमार घाटमपुरिया ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा उनसे आठ घंटे की ड्यूटी के बजाय 24-24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है।
वेतन सिर्फ आठ घंटे का ही देते हैं। ओवर ड्यूटी कराए जाने के कारण संविदा कर्मियों की हालत खराब हो रही है। परमार के मुताबिक इस मामले की पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार को पत्र भेज करके शिकायत की गई है।