फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जयंती पर मिलेगी 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात, इन कामों पर खर्च होगें रुपये

Fri, 21 Dec 2018 03:17 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर करीब 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ को मिलेंगे। इनमें से करीब 98 करोड़ रुपये के कामों का जहां लोकार्पण रहेगा। वहीं 14वें वित्त आयोग से करीब 58 करोड़ रुपये के कामों का शिलान्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ से सांसद और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह खुद विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार के प्रमुख मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुडियाघाट पर दोपहर 12:30 बजे से यह कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद खिचड़ी भोज अटलजी की स्मृति में यहां रहेगा।

सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि पिपराघाट पुल बनकर तैयार हो गया है। सेतु निगम के बाद पीडब्ल्यूडी और एलडीए भी अपने काम पूरे कर चुके हैं। ऐसे में अब तीन तरफ से यह जुड़ गया है। शहीद पथ से जहां बंधा रोड पर ट्रैफिक इस पुल पर आ सकेगा।
विज्ञापन


वहीं जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने से भी पुल के ऊपर ट्रैफिक गुजरेगा। गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार के अलावा शहीद पथ से आने वाले लोगों के लिए भी यह वैकल्पिक मार्ग बनेगा। इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण प्रस्तावित समय के मुताबिक ही हो रहा है।
 
विज्ञापन

कुकरैल पुल के पूरा होने में अभी समय

पिपराघाट पुल पर आने के लिए अंडरपास रास्ता - फोटो : amar ujala
सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि इसके अलावा सांसद निधि, अवस्थापना निधि से हुए सड़क, पार्क के विकास कार्यों का लोकार्पण भी होना है। वहीं पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन, हिन्दुस्तान पैट्रोलियम के सीएसआर फंड से लगाई गईं 700 स्ट्रीटलाइट, 450 सबमर्सिबल पंप भी लग चुके हैं। इनका भी शिलान्यास रहेगा। वहीं 14वें वित्त आयोग से मिले 58 करोड़ रुपये के कामों का शिलान्यास भी इस मौके पर किया जाएगा।

दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि मैं खुद कुकरैल पुल का काम देखने बृहस्पतिवार को गया। पुल का काम पूरा हो चुका है। अब दोनों तरफ एप्रोच रोड बननी है। पीडब्ल्यूडी को पहले कूड़ा हटाने और अब मिट्टी यहां भरने में देरी हो रही है। डीएम से भी बात की गई है, जिससे दिन के समय भी मिट्टी गिराने की अनुमति मिल सके। यह 25 दिसंबर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगा। हमारी कोशिश है कि इसे जनवरी में पूरा कर लिया जाए।

इनका होगा लोकार्पण
रैन बसेरा, केजीएमयू - 9.70 करोड़ रुपये 
विकास कार्य, सांसद निधि - 20 करोड़ रुपये 
पिपराघाट पुल -  60 करोड़ रुपये 
स्ट्रीटलाइट, सबमर्सिबल पंप - 0.50 करोड़ रुपये 
विकास कार्य, अवस्थापना निधि - 7.70 करोड़ रुपये
शिलान्यास कार्यक्रम
विकास कार्य, 14वां वित्त आयोग - 58 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें