फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल पिता-पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस, जेल गए वाइस प्रेसीडेंट व स्टेट हेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंसल पिता-पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस, जेल भेजे गए वाइस प्रेसीडेंट व स्टेट हेड
विज्ञापन

विदेश भाग जाने की आशंका में निवेशकों ने की पासपोर्ट निरस्त कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। प्लॉट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में विभूति खंड पुलिस अब अंसल एपीआई के चेयरमैन सुशील अंसल, बेटे प्रणव अंसल व सहयोगी विकास त्रिपाठी की तलाश में है। तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं। इस बीच न्यायालय ने गिरफ्तार अंसल एपीआई के वाइस प्रेसीडेंट हरीश गुल्ला और स्टेट हेड अरुण कुमार मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अंसल एपीआई के दो बड़े अधिकारियों की बृहस्पतिवार को हुई गिरफ्तारी की खबर लगने पर थाने पहुंचे निवेशकों ने अन्य आरोपियों के विदेश भाग जाने की आशंका जताते हुए पासपोर्ट निरस्त कराने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के हत्थे न चढ़ने पर कुर्की की कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि विराज खंड के अवधेश गिरि द्वारा 26 फरवरी को दर्ज कराई प्राथमिकी पर गिरफ्तार हरीश गुल्ला व अरुण कुमार मिश्रा ने पूछताछ में कुछ खास नहीं बताया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के साथ सुशील अंसल, प्रणव व विकास की लोकेशन ट्रेस करके उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके करीबी लोगों पर पुलिस की नजर है। गिरफ्तारी न होने की दशा में कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन

गैंगेस्टर लगाने को तैयार की जा रही कुंडली
हरीश गुल्ला और अरुण कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अंसल एपीआई के चेयरमैन व सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों का ब्योरा तलब किया है। विभूति खंड थाने में दर्ज तीन मुकदमों के साथ हजरतगंज, गोसाईगंज, पीजीआई व अन्य थानों में अनेक लोगों को प्लॉट, फ्लैट या विला का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले दर्ज हैं। सुशील अंसल के साथ विभिन्न मुकदमों में नामजद लोगों की सूची तैयार करके गैंग चार्ट बनाया जा रहा है। आरोपियों को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध कर संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कितनी रकम हड़पी, इसका होगा हिसाब
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अंसल एपीआई के चेयरमैन और उसके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के आधार पर हड़पी रकम का भी हिसाब तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें