फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वार्ड अधिकारी सुधारेंगे शहर की सफाई व्यवस्था, सभी जोनों में नोडल अधिकारी भी नामित

Sat, 08 Jun 2019 12:47 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ - फोटो : self
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब फिर सभी 110 वार्डों के लिए वार्ड अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये रोज सुबह अपने वार्ड में जाकर सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे और उसकी रिपोर्ट तैयार संबंधित जोन के नोडल अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन


सफाई कार्य के दौरान वह कर्मचारियों की हाजिरी भी खुद के मस्टर रोल पर दर्ज करेंगे, ताकि कर्मचारियों की तैनाती में फर्जीवाड़ा रोका जा सके। प्रभारी नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि हर वार्ड के लिए एक वार्ड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वह प्रतिदिन अपने वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था देखेगा और उसी दिन उसकी रिपोर्ट संबंधित नोडल अधिकारी को देगा। इसके आधार पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किस वार्ड में कौन वार्ड अधिकारी होगा यह सूची तैयार हो गई और सोमवार को इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार से वार्ड अधिकारी अपने वार्ड में निरीक्षण शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


ये हैं नोडल प्रभारी
पंकज भूषण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी - जोन एक, एसपी सिंह, मुख्य अभियंता - जोन दो, महामिलिंद लाल, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी - जोन तीन
राम नगीना त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक - जोन चार डॉ. एके राव, संयुक्त निदेशक पशु कल्याण- जोन पांच, एसके वर्मा, महाप्रबंधक जलकल- जोन छह
अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त-जोन सात, डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त- जोन आठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें