फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रोजैक्ट मैनेजर की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल
विज्ञापन

एसजीपीजीआई के मुख्यद्वार पर हादसा
लखनऊ। एसजीपीजीआई के मुख्य द्वार के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मृत्युंजय कुमार रस्तोगी (24) की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त घायल हुए हैं। मृत्युंजय एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात था। वह कार्यालय के मीटिंग के संबंध में लखनऊ आया था। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, चंदौली के धानापुर निवासी रामनिहोर रस्तोगी के बेटे मृत्युंजय रस्तोगी की तैनाती बंगलूरू में थी। बुधवार रात वह काम खत्म करके अपने दो दोस्तों सचिन और अभिषेक के घर जा रहा था। मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी सचिन और अभिषेक पीजीआई थानाक्षेत्र में ही रहते हैं। एसजीपीजीआई के मुख्य द्वार के सामने पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत्युंजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन व अभिषेक का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। परिवारीजनों के मुताबिक ,मृत्युंजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में मां साधना और दो भाई हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें