फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण कराने व अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में स्थापित एनआरसी में भेजने का निर्देश कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं व गर्भवती को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ साथ पुष्टाहार भी प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों व गर्भवती को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधितों के विरुद्ध कठौर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपने वीएचएनडी केंद्रों से अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित एनआरसी भेजने का निर्देश दिया। कहा कि जिले के किसी भी वीएचएनडी सेंटर से कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने टीकाकरण में लगे चिकित्सक, पैरा मेडिकल कर्मी से शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ अवनीश राय, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, सीएमएस यूसी तिवारी, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, बीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें