फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वच्छता पखवाड़ा 17 से, मुख्यमंत्री योगी ने 155 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलाने का दिया निर्देश

Thu, 12 Sep 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नगर विकास मंत्री ने 17 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को 155 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 17 सितंबर से स्वच्छता सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसका थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। पखवाड़े के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और 10 नगर पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को 155 घंटे तक लगातार सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को स्वच्छता पखवारे के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के दस साल पूरे होने के अवसर पर बड़े स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए और साइकलोथॉन, मैराथॉन आदि गतिविधियों का आयोजन हो।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान संसाधनों की कमी का कोई बहाना नहीं चलेगा। सफाई की मॉनिटरिंग निदेशालय स्तर से किए जाने के निर्देश दिए हैं। संसाधनों की कमी की बाबत स्थानीय निकाय निदेशक अनुज झा ने मंत्री से बताया कि हाल ही में विभिन्न शहरी निकायों को 490 वाहन दिए गए हैं। जिन निकायों में संसाधनों की कमी है, वे अपने प्रस्ताव भेजें, उन्हें संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें