जमुरिहा नाला उफनाने
से घरों में घुसा पानी
क्रासर
तेज बारिश से कई मोहल्ले डूबे, जलभराव से चलना दूभर
बाराबंकी। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। नाली चोक होने व जलनिकासी नहीं होने से बाल बिहार कालोनी, लखपेड़ाबाग, कार्तिक विहार, दशहराबाग, छाया टाकिज के पास, सिविल लाइंस, आवास विकास, देवा तिराहा के पास, अभय नगर, दुर्गापुरी कालोनी, विकास भवन रोड, हजाराबाग, कचहरी दीवानी, अशदनगर में पानी भरा रहा। तेज बारिश के दौरान नाका चौराहा के आसपास खड़ी बाइक डूब गई। लोग पैदल वाहन निकालते रहे। सडक़ पर पानी भरे होने के कारण वाहन रेंगते हुए निकले। फैजाबाद रोड पर जमुरिहा नाला के पुल के नीचे घास पतवार व कूड़ा आदि फंसने से जमुरिहा नाला उफना गया जिससे आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। एडीएम के निर्देश के बाद जमुरिहा नाला से जेसीबी से घास पतवार निकाल कूड़ा निकाला गया। जैसे ही बारिश हल्की हुई, नगरपालिका ईओ ने कई मोहल्लों का निरीक्षण कर जलभराव का हाल देखा। फैजाबाद रोड पर अधिक जलभराव होने से ईओ ने नाराजगी जताई और उन्होंने फटकार लगाते हुए जलनिकासी तुरंत कराने के आदेश दिए। बारिश में जलनिकासी के लिए गठित टीम को जलभराव वाले स्थानों पर भेज कर जलनिकासी कराई गई। ईओ संगीता कुमारी का कहना है कि नाला व नालियों की सफाई कराई गई है। बारिश मेें जलनिकासी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बाक्स
जलभराव से विद्यालयों में लटके ताले
24 घंटे से हो रही बारिश से बाढ़ क्षेत्र से इतर क्षेत्रों के अधिकांश विद्यालयों में पानी भर गया। ऐसे में जहां कई विद्यालय बंद रहे। वहीं अधिकांश में जलभराव को लेकर बच्चे नहीं आए। सिद्वौर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेण्डवा मध्य, मसौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसंडा समेत अधिकांश विद्यालयों का यही हाल रहा।