फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। उन्होंने कहा कि धान किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजा यह है कि संबंधित किसानों को भुगतान के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। सदस्यों ने जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे रामसुरेश ने कहा कि चिंतौरा साधन सहकारी समिति पर किसानों ने धान की बिक्री की थी। वहां से उन्हें चेक मिला। संबंधित किसान चेक लेकर जब बैंक पहुंचे,तो यह कहते हुए उन्हें वापस कर दिया गया कि समिति के खाते में धनराशि नहीं है। इस पर जब संबंधित किसानों ने समिति पर पहुंचकर भुगतान की मांग की, तो उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे संबंधित किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा गन्ना किसानों का भी भुगतान अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन द्वारा सुचारु ढंग से नहीं किया जा रहा है। चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि अभी भी तमाम किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है, लेकिन उसकी खरीद नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि मांग के बावजूद न तो नहर की साफ-सफाई की जा रही है और न ही खराब पड़े राजकीय नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है। इस मौके पर रामदयाल, हरिओम, अशोक, रामअचल, अंबिका प्रसाद, प्रदीप वर्मा, हौसिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें