फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से दुर्घटनाओं में आएगी कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं समुचित यातायात प्रबंधन विषयक पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल ने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह लापरवाही होती है। अगर हम लापरवाही से सीख लें ले तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि जागरूक होकर यातायात के नियमों का पालन किया जाए तो मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शिखर ओझा ने कहा कि जनपद में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों में प्रार्थना स्थल से यातायात नियमों की जागरूकता फैलाई जाएगी, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आए। कार्यशाला में जीआईसी प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह एवं व्यापार मंडल के गोपाल टंडन ने सुझाव रखे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अनीता सिंह ने कार्यशाला में विस्तार से नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर तमाम कॉलेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें