फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में सीतापुर व टेबल टेनिस में लखनऊ पीएसी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। बैडमिंटन में सीतापुर व टेबल टेनिस में लखनऊ पीएसी ने बाजी मारी है। व्यक्तिगत स्पर्धा में सीतापुर के खिलाड़ियों का ही परचम रहा।
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शील्ड 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम ने जीती। दूसरे स्थान पर द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम रही। टेबल टेनिस की व्यक्तिगत स्पर्धा में द्वितीय वाहिनी के सिपाही विजय प्रकाश यादव प्रथम तथा 30वीं वाहिनी गोंडा के राधेरमण सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन चैंपियनशिप में द्वितीय वाहिनी पीएसी की टीम प्रथम रही। जबकि 35वीं वाहिनी लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन व्यक्तिगत स्पर्धा में 27वीं वाहिनी सीतापुर के राकेश सोनी प्रथम व 11वीं वाहिनी सीतापुर के अशोक कुमार सिंह द्वितीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वितीय वाहिनी के सेनानायक अजय शंकर राय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 11वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार झा, दयाराम, डॉ. दिलशाद खां, विपिन कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, हरेश राम, राघवेंद्र, भजन लाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें