जिले में जल्द खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
मिश्रिख (सीतापुर)। जिले में जल्द ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाएगा। यह घोषणा मिश्रिख सांसद अंजूबाला ने की। वह मंगलवार को ऋण मोचन योजना के तहत तहसील सभागार में आयोजित कर्जमाफी प्रमाणपत्र वितरण समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।
सांसद ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। इसी के तहत अब सीतापुर के लोगों को जल्द ही पासपोर्ट केंद्र की सेवा मिलेगी। उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिले में जल्द ही एक केंद्र खोला जाएगा। इस मौके पर सांसद अंजूबाला व मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने 518 किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांटे। इसके अलावा 20 किसानों को बीज किट भी वितरित की गईं। एसडीएम सुश्री शेरी व तहसीलदार चंद्रभान राम ने भी अपने विचार रखे।