फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किछौछा में दूसरे दिन भी बंद रहीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। किछौछा नगर की एक दरगाह के उर्स के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के बाद हुए उपद्रव के दूसरे दिन किछौछा में तनावपूर्ण शांति का माहौल देखने को मिला। किछौछा बाजार में एक वर्ग के लोगों की ज्यादातर दुकानें दूसरे दिन भी बंद रहीं। पुलिस ने इस बीच मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून के पति गौस अशरफ समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इनमें से गोली चलाने के आरोपी उस्मान का मंगलवार को पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह किछौछा नगर में तन्नू बाबा के वार्षिक उर्स का जुलूस निकला था। भ्रमण के दौरान जब जुलूस नीमटोला मोहल्ला के निकट पहुंचा, तभी वहां हुई हर्ष फायरिंग से निषाद नगर निवासी रामपूजन (50) घायल हो गया था। इसी के बाद दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव तथा दुकानों व घरों में तोड़फोड़ से उपद्रव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी बल की भी तैनाती की गई थी। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए हालात को काबू में काबू में किया। इस बीच घटना के दूसरे दिन किछौछा में तनावपूर्ण शांति रही। बाजार की ज्यादातर दुकानें मंगलवार को भी बंद रहीं। एक वर्ग की कुछ दुकानें तो खुलीं, लेकिन दूसरे वर्ग की लगभग सभी दुकानें घटना के विरोध में बंद रहीं।
किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दूसरे दिन भी बाजार व आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने भी किछौछा का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच पुलिस प्रशासन ने सोमवार को हुई घटना के सिलसिले में गोली चलाने के आरोपी उस्मान समेत कुल चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून के पति गौस अशरफ का नाम मुख्य रूप से शामिल है। उन पर लोगों को भड़काने का आरोप है। इसके अलावा अशरफ व इसरार के विरुद्ध भी मुकदमा कायम हुआ है। सोमवार को ही गिरफ्तार किए गए उस्मान का पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया। उधर, एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि किछौछा में स्थिति अब सामान्य है। कुछ दुकानें बंद रहीं। वह भी खुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें