फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल से मंगलवार को बाइक से घर जा रहे युवक को ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारने ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना अंतर्गत इंद्रलोक कॉलोनी निवासी रविकुमार (20) सुबह जिला अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर बस स्टेशन के निकट ओवरब्रिज पर चढ़ने लगा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे रौंद दिया। जब तक लोग एकत्र होते, तब तक चालक बस लेकर भाग गया। सांस चलने की उम्मीद में रवि को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, अन्य दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी शांति देवी (68) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी मनोज (32) सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर निवासी इंद्रजीत (28) सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला निवासी इखलाक अहमद (29) सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें