फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, ढाई क्विंटल विस्फोटक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के मझपुरा गांव में रविवार को लल्लन व सद्दाम के घर छापामार कर पुलिस ने अवैध रुप से चल रही पटाखा फैक्ट्री से ढाई क्विंटल विस्फोटक बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्यवाई और इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी से हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी शशिकांत तिवारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह कारोबार बीच आबादी में चलता पाया गया। यही नही गिरफ्तार किए गए दो सगे भाई मां शायरा बानो के नाम से पांच किलोमीटर दूर तोरई गांव में लाइसेेंस लेने का मामला सामने आया है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि बरामद विस्फोट की कीमत तीन लाख बताई जाती है। उसे नष्ट करवाया जाएगा। बरामद विस्फोटक में गोला, बारूद व प्रतिबंधित पटाखा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद विस्फोटक पदार्थ काफी शक्तिशाली था कि इससे कोई भी बड़ा हादसा किसी भी समय हो सकता था। पुलिस ने बरामद विस्फोटक को कब्जे में लेकर पकड़े गए दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

-
मां के नाम है लाइसेंस
विस्फोटक समेत पकड़े गए दो सगे भाईयों लल्लन व मुनीर की मां शायरा बानो के नाम तोरई गांव में पटाखा बनाने का लाइसेंस ले रखा था और मझपुरा गांव के अंदर घनी आबादी के बीच पटाखा बनाने का काम बेधड़क किया जा रहा था।
-
पटाखा कारोबारियों का होगा वेरिफिकेशन
घर में पटाखा बनाने का विस्फोटक बरामद होने के बाद पहुंचे एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने मौके का जायजा लिया। एएसपी ने कहा गलत तरीके से गांव के बीच चल रहे इस कारोबार से बड़ी घटना हो सकती थी। कहा जिले में सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पटाखा बनाने वाले कारोबारियों का वेरिफिकेशन करें और जो लोग इस काम में अवैध रूप से लिप्त मिले उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें