फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण की 11 सीटों के लिए 151 योद्धा मैदान में

Sun, 30 Mar 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिए अब 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। आखिरी दिन 25 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।
विज्ञापन


सबसे अधिक बरेली से 10 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। मुरादाबाद में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण की सीटों के लिए शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।

शनिवार को आखिरी दिन होने से नगीना व मुरादाबाद से तीन-तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए।

संभल, अमरोहा से हटे दो-दो प्रत्याशी

संभल व अमरोहा सीट से दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए हैं। रामपुर, बदायूं व आंवला से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है।

लखीमपुर खीरी से दो प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए हैं। दूसरे चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा।

कहां कितने बचे प्रत्याशी
नगीना 15, मुरादाबाद 18, रामपुर 12, संभल 13, अमरोहा 15, बदायूं 15, आंवला 13, बरेली 14, पीलीभीत 12, शाहजहांपुर 13, खीरी 11
विज्ञापन

प्रदेश की 12 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

तीसरे चरण में सूबे की 12 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

अधिसूचना जारी होने के साथ ही हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज व अकबरपुर लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

पहले दिन तीन नामांकन हुए। यह नामांकन मथुरा, फिरोजाबाद व अकबरपुर सीट के लिए हुआ है। मथुरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हलधर बाबा ने अपना पर्चा भरा।

फीरोजाबाद से उपेंद्र सिंह व अकबरपुर से पीस पार्टी के रमाकांत ने भी नामांकन किया। इन सीटों के लिए पांच अप्रैल तक नामांकन किए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें