फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के जन्मोत्सव पर निकली रथयात्रा

Sat, 28 Sep 2013 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय रथयात्रा के पहले दिन लोगों को नेक व्यक्ति बनने के साथ समाज हित में काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रामकृष्णमठ इलाहाबाद के स्वामी आद्यानंद ने विवेकानंद केंद्र से निकाली गई रथयात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कमला बिष्ट भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


रथयात्रा के दौरान ‘हे राम, हे राम, रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव जन तो तेने कहियज, हे कान्हा, अब तो अपनी मुरली की मधुर सुना दो तान’ गीत गाकर छात्रों को बेहतर समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें