फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी की किल्लत से 15 हजार आबादी बेहाल

Mon, 06 May 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोन गांव में लगी पानी की टंकी से जलापूर्ति एक सप्ताह से ठप है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण हैंडपंपों के दूषित पानी से हलक तर करने को मजबूर हैं। समस्या से जल निगम ग्रामीण के अभियंताओं को बताया गया, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, अरविंद शुक्ला, अनुराग तिवारी, अमरेश पासी ने बताया कि मोन ग्राम पंचायत में लगी पानी की टंकी से ज्योना, कुशमहुरा, कैर, स्वयंवर सिंह का पुरवा, इसरी सिंह का पुरवा, कोरचक, गुमान सिंह का पुरवा समेत 30 गांवों को पानी की आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले मोटर में खराबी आने से जलापूर्ति ठप हो गई। इससे 15 हजार आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। मवेशियाें को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता एस रहमान ने बताया कि मोन गांव में लगी पानी की टंकी काफी पुरानी हो गई है। उसी के बगल में दूसरी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही पानी की समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें