फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 34 लापता लड़कियों की तलाश में 15 टीमें

Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद पुलिस ने लापता 34 लड़कियों की बरामदगी के लिए अभियान तेज किया है। कोर्ट को पुलिस ने बताया था कि बीते छह महीनों में 261 लड़कियां लापता हुई थीं, जिनमें से 227 को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि 34 लड़कियों की तलाश में 15 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मानव तस्करी व लापता बच्चों की बरामदगी के लिए शहर के पांच जोन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का गठन हुआ है। एएचटीयू टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर सूचनाएं जुटाएंगी। वे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से गुजरात व महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों की पहचान करेंगी। रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और बस अड्डों पर संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें