लखनऊ। त्योहारों में व्यस्तता से व्यापारियों ने आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर से 15 नवंबर करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र सिंह ने इसकी गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों का सालाना टर्नओवर एक करोड़ रुपये से ज्यादा है या डॉक्टर, वकील जैसे पेशेवर जिनकी आमदनी 50 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 31 अक्तूबर तक आयकर विवरणी दाखिल करनी है। अक्तूबर में नवरात्र, दशहरा, दिवाली और छठपूजा के कारण व्यापारी व्यस्त हैं। लंबी छुट्टी से ज्यादातर स्टाफ बाहर है। ऐसे में जरूरी दस्तावेज जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण आयकर विवरणी दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर की जाए।