फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना के 19 नए मामले, लॉकडाउन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, चालान से वसूला गया छह करोड़ जुर्माना

Sat, 11 Apr 2020 09:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में 19 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 452 हो गई है। इनमें 245 जमाती हैं। 19 नए मामलों में से 8 जमाती हैं। वहीं, राजधानी में दो महिलाओं समेत तीन नए संक्रमित मिले हैं। तीनों सदर के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इस परिवार के चार सदस्य पहले भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके साथ ही लखनऊ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई है, जिसमें सात दूसरे जिलों और राज्यों के हैं।

विज्ञापन



अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संक्रमण रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश में करीब 125 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं जिसके अंतर्गत करीब एक लाख 41 हजार मकान आते हैं। इन क्षेत्रों की जनसंख्या करीब 8 लाख 95 हजार 21 है। इनमें कोरोना के 329 पॉजिटिव केस थे जबकि 2863 लोग संदिग्ध पाए गए थे जिन्हें क्वारंटीन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। अब तक धारा 188 के तहत 14,342 एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसमें 45,483 लोगों को नामजद किया गया है और 35,569 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 20 हजार वाहनों को सीज किया गया है और चालान के माध्यम से छह करोड़ चार लाख रुपये की वसूली की गई है। अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि जिलों में हॉटस्पॉट बनाने की हमारी रणनीति काफी कारगर साबित हो रही है देश के अन्य राज्य भी इस पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, तब्लीगी जमात से जुड़े 259 विदेशियों पर भी एफआईआर दर्ज कर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें