फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे 15 नाबालिग पकड़े गए, तीन तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Mar 2021 10:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार से दिल्ली ले जाए जा रहे 15 बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। बच्चों को काउंसलिंग और उनके पुनर्वासन के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है, जबकि तीन तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये बच्चे गोरखपुर में पकडे़ गए हैं।

विज्ञापन


राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार ओली ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन के प्रदेश समन्वयक सूर्य प्रताप मिश्र ने बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता को बच्चों के दिल्ली ले जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बिहार से 10 से 25 बच्चे बस से तस्करी कर बाल श्रम के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं। 

इस पर तत्काल गोरखपुर जिलाधिकारी सहित अन्य को सूचना दी गई। डीएम ने डीपीओ, एएचटीयू, सीडब्ल्यूसी, डीसीपीयू, चाइल्ड लाइन की टीम गठित कर टोल पर जांच शुरू कराई। देर रात बिहार से आने वाली बस से 15 नाबालिग बच्चे पकड़े गए। उन्हें ले जाने वाले तीन तस्करों को धर दबोचा गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो माह के अंदर दूसरी बार इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें