उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है, जबकि प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।