फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए बड़ा सरप्राइज: पॉलीटेक्निक संस्थानों में खुलेंगे 15-15 हॉबी क्लब, तनावमुक्त होंगे छात्र

Mon, 12 Oct 2026 08:37 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पॉलीटेक्निक छात्रों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। अब पॉलीटेक्निक संस्थानों में 15-15 हॉबी क्लब खोले जाएंगे। इससे छात्र तनावमुक्त रह सकेंगे। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ (सांकेतिक) - फोटो : लखनऊ पॉलीटेक्निक की वेबसाइट से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों में छात्रों को तनावमुक्त रखने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए 15-15 हॉबी क्लबों का गठन किया जाएगा। इन क्लबों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के साथ योग, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक, खेल और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन


साथ ही एआई, कोडिंग, रोबोट निर्माण, साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। हॉबी क्लबों का मुख्य उद्देश्य तकनीकी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उनके तनाव को कम करना है। 

इन गतिविधियों से छात्रों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, एकाग्रता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। इससे उनके शैक्षिक प्रदर्शन में भी सुधार होने की उम्मीद है। ब्यूरोहर क्लब में होंगे मेंटर और समन्वयक : प्रत्येक हॉबी क्लब में एक छात्र समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा संस्थान के एक शिक्षक को फैकल्टी मेंटर की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो क्लब की निगरानी और गतिविधियों के आयोजन का काम देखेंगे। हर क्लब में कम से कम एक बाहरी मेंटर की नियुक्ति अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें