फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर

Fri, 01 May 2020 05:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
केजीएमयू और बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्रा अस्पताल से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज होकर 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पहुंच गए हैं। केजीएमयू से तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि डिस्चार्ज हुए तीन मरीजों में दो लखनऊ के व एक विशनगढ़ बाधूपुर से है। अब 14 मरीजों को घर भेजा गया है। चार मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं।

संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु के मुताबिक, सदर कैंट क्षेत्र के 44 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को 15 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 35 वर्षीय दूसरा मरीज लखनऊ के अमीनाबाद का है। 16 अप्रैल को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डिस्चार्ज हुए लोग लखनऊ और सहारनपुर के

उन्होंने बताया कि इटावा निवासी 70 वर्षीय मरीज को 18 अप्रैल को भर्ती कराया गया। ये अब ठीक हो चुके हैं लेकिन घर पर क्वारंटीन रहेंगे। वहीं राम सागर मिश्रा अस्पताल से गुरुवार को 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

एसडीएम डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज हुए लोग लखनऊ और सहारनपुर के हैं। अस्पताल में एक माह में भर्ती 81 में से 54 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें