फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के ग्राहक एवं कृषक गोष्ठी में मिली डिजिटल लेनदेन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल लेनदेन की दी जानकारी
विज्ञापन

- बैंक के ग्राहक एवं कृषक गोष्ठी
कटरा (श्रावस्ती)। इलाहाबाद बैंक शाखा कटरा में मंगलवार को ग्राहक एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक ने की। इसमें ग्राहकों को भीम एप सहित डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में शाखा प्रबंधक आशीष लांबा ने कहा कि इलाहाबाद बैंक का हर कदम ग्राहकों के साथ है। वित्तीय साक्षरता प्रभारी रामकुमार तिवारी ने कहा कि वित्तीय साक्षरता विकास का रास्ता है। पांच से नौ जून तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जहां ग्राहक डिजिटल लेनदेन की जानकारी ले सकते हैं। अभिनंदन दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों व कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत प्रदेश सरकार 15 करोड़ लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान करेगी। इस योजना के शुरू होते ही पुरानी कृषक दुर्घटना बीमा योजना को बंद कर दिया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 70 आयु वर्ग के किसानों को मिलेगा। जो कि खसरा एवं खतौनी में पंजीकृत हैं। दुर्लभ वर्ग के लोगों को जिनकी सालाना पारिवारिक आय 75 हजार से कम है। उन्हें भी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इस मौके पर आशीष कुरील, विजय, विभास, मनीष, संतोष, ताराचंद यादव, सिद्धनाथ जायसवाल, देवमणि पांडेय आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें