नहीं दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर
अंबेडकरनगर। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल का जिले में कोई असर नहीं रहा। हालांकि संगठन के अनुसार निजी चिकित्सकों ने प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं की।
गौरतलब है कि मंगलवार को केंद्र की जेनरिक दवाओं समेत अन्य योजनाओं को लेकर तथा अस्पतालों में बढ़ते हमलों को लेकर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रांतव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। जिले में इसका कोई असर नहीं दिखा। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन की तरह काम हुआ। इसमें संविदा चिकित्सक भी शामिल रहे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के भी निजी अस्पताल प्रतिदिन की तरह खुले देखे गए। हालांकि आईएमए जिला सचिव डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि प्रांतव्याप आह्वान के चलते निजी अस्पतालों के शटर नहीं खुले। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में मरीजों को तत्काल इलाज की जरूरत थी, उन्हीं कुछ अस्पतालों में ही मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर उपचार किया गया होगा।