फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानापूरी तक सीमित रहा तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
284 में महज 44 समस्याओं का हो सका निपटारा
विज्ञापन

- तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का हो समय से निस्तारण : डीएम
- कहा, लंबित शिकायतों के मिलने पर संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले की तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 284 में 44 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है, उनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण हो जाना चाहिए। यदि कोई शिकायत पेंडिंग रहती तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अभय सिंह ने सदर तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। इसमें 73 शिकायतें आई, जिनमें 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। किसी ने भूमि पर कब्जा न मिलने तो किसी ने पेंशन दिलाने की मांग की। हरचंदपुर के हिडइन गांव निवासी हरनारायण ने भूमि की हदबरारी की शिकायत की। डीएम ने संबंधित राजस्व कर्मियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी गौरव सिंह, एसडीएम राजीव कुमार राय के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने डलमऊ तहसील में लोगों की समस्याएं सुनी। 47 में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ एसपी उपाध्याय, तहसीलदार देवी प्रसाद मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में अधिकारियों का टोटा रहा। यहां एसडीएम का पद खाली है। तहसीलदार अवकाश पर रहे। सीओ गोपीनाथ सोनी ने जनता की फरियाद सुनी। 45 में केवल एक समस्या निपटी। इस मौके पर नायब तहसीलदार यसडी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सीडीओ हरीराम और एसडीएम प्रदीप कुमार ने जनता की समस्याएं सुनी। 130 में 10 समस्याओं का निस्तारण किया गया। इसी तरह ऊंचाहार में एसडीएम शिवानी सिंह ने लोगों की समस्याएं जानी। 34 में तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार, कोतवाल विमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें