वसुंधरा को हराभरा बनाने का लिया संकल्प
- विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
- पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता विजेता हुए पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर वसुंधरा को हरा भरा बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रैली निकाली गई। वहीं गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पौधैरापण के लिए प्रेरित किया गया।
स्काउट भवन में लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला और जीआईसी में महेंद्र सिंह की देखरेख में जागरूकता रैली निकाली गई। स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स, एनसीसी कैडेट समेत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, डीएम आवास आदि स्थानों से होकर गुजरे। एफजी कॉलेज के ऑडीटोरियम में गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को पर्यावरण के साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व शत्रोहन वैश्य, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास और ईओ एसके गौतम ने पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर मुमताज, अपर्णा वाजपेयी, ओएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जेसीआई की ओर से रेवती राम तालाब रायपुर में पौधरोपण किया गया। नीम, पीपल, पाकड़, बरगद आदि के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, श्रवण चंदानी आदि मौजूद रहे। पंचशील महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सोनकर, रमाकांत मौर्या, श्रीकांत पांडेय, डॉ. अर्चना सिंह, विनीता की अगुवाई में पौधरोपण किया। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित हनुमान कुटी में अनूप सिंह, सुधीर सिंह, अरविंद चौहान आदि ने पौधरोपण किया। ब्लॉक परिसर में सपा नेता सोमेंद्र चौधरी, आशीष चौधरी, शशांक सिंह राठौर आदि ने पौधरोपण किया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत चेयरमैन सरला साहू, ईओ सुरेश मौर्या की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गयी। इस मौके पर रामचंदर, यमुना प्रसाद, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर परिचर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी आरके सिंह ने कर्मचारियों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया। कहा कि आज गर्मी बढ़ने का कारण प्रदूषित पर्यावरण है। अधिक से अधिक पौधरोपित करेंगे, तभी स्वच्छ पर्यावरण बना सकेंगे। इस मौके पर विमल कुमार, सुशील कुमार शुक्ला, बीपी मौर्या, आदि मौजूद रहे।
इनसेट
प्रदूषण मुक्त बनाने का किया आह्वान
एनटीपीसी परिसर में स्वस्थ रहे समाज हमारा, पर्यावरण संकल्प हमारा नारे के साथ अधिकारी और कर्मचारियों ने पदयात्रा निकाली। समूह महाप्रबंधक विनोद चौधरी ने पर्यावरण शपथ दिलाते हुए जल, वायु, मृदा और संपूर्ण प्रकृति के संरक्षण में महती भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस के दौरान बच्चों ने पेंटिंग भी किया। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के धुसही मजरे लीही गंाव में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने पौधरोपण किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने लीही ग्राम सभा को गोद लेने की घोषणा की। इस मौके पर अनूप कुमार, संतोष कुमार, रामजी आदि मौजूद रहे।