महिला से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत न्यौरी बाजार में एक युवक पड़ोसी के घर में पीछे से दीवार के सहारे घुस गया। कमरे में मौजूद महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला की गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस ने युवक को परिवारीजनों के चंगुल से छुड़ाया और अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
सोमवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक पड़ोसी के घर में पीछे की दीवार के सहारे कूद गया और कमरे में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की गुहार पर परिवारीजन जाग गए। परिवारीजनों को देखते ही युवक भागने लगा। इस पर परिवारीजनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। साथ ही जमकर पिटाई कर दी। हंगामे पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। उन्होंने भी युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और अभिरक्षा में ले लिया। बाद में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।