फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने चलाया नदियों की विशेष सफाई का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्डों ने चलाया नदियों की विशेष सफाई का अभियान
विज्ञापन

टांडा/भीटी। शासन के निर्देश पर रविवार को होमगार्ड ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। लोगों से आह्वान किया कि वे भी न सिर्फ खुद सफाई पर विशेष ध्यान दें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार होमगार्ड जवानों ने सरयू तट की सफाई करने के बाद नगर क्षेत्र में नमामि गंगे जागरूकता अभियान चलाया। नदी है, तो जल है। जल है, तो जीवन है स्लोगन लिखे बैनर के साथ टांडा होमगार्ड कंपनी कमांडर सै. शहंशाह हुसैन के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने स्थित सरयू तट की सफाई की। स्थानीय लोगों से आसपास व नदी के तट पर सफाई रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार होमगार्ड प्लाटून कमांडर सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में होमगार्डों ने काली माता घाट की साफ-सफाई की। रविवार सुबह से दोपहर तक चले अभियान में प्लाटून कमांडर सुधाकर ने कहा कि पर्यावरण की सफाई पर ध्यान देकर ही स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सकती है। इस दौरान जंग बहादुर सिंह, मनोज सिंह, कौशल कुमार, राजेश सिंह, हदयराम, रमाकांत, सुरेश कुमार, रामनयन, हनुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें