पेड़ की आकृति बना लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प
- पोस्टर और स्लोगन से स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पर्यावरण दिवस के अवसर पर विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने अनूठी पहल की। छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में आकर्षक ढंग से खडे़ होकर वृक्ष की आकृति बनाई और उसके चारों ओर घेरा बनाकर सभी को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स-गाइड्स और नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को स्काउट भवन में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण, संरक्षण और स्वच्छ भारत विषय पर प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने वाद विवाद, पोस्टर, निबंध के जरिए ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस प्रभाव, ओजोन छिद्र आदि से होने वाले नुकसान के बारे में सभी को जानकारी देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने और पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प दोहराया। प्रबंधक मुदित वर्मा ने कहा कि सभी को पर्यावरण में तेजी से हो रहे बदलाव के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने के लिए सभी को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गोवर्धन प्रसाद, जीतेंद्र पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, अलिका राय, मोना, आदि मौजूद रहे।
वहीं स्काउट्स-गाइड्स लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला की देखरेख में स्काउट भवन में प्रतियोगिता हुई। इसमें एफजी कॉलेज, इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एनएसपीएस, दयानंद पीजी कॉलेज, मरियम बीबी इंस्टीट्यूट, बाल विद्या मंदिर, रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। पोस्टर सीनियर में काजल प्रथम, शालिनी द्वितीय, मधुबाला तृतीय, जूनियर में शाम्भवी प्रथम, शालू द्वितीय, उत्कर्ष तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन सीनियर वर्ग में निकिता प्रथम, पंकज द्वितीय, कुसुमा तृतीय, जूनियर में अंजली प्रथम, अति वाजपेयी द्वितीय, अलका तृतीय स्थान पर रही।
निबंध सीनियर में गीतांजलि प्रथम, कोमल द्वितीय, पूर्णिमा तृतीय, जूनियर में मोनिका प्रथम, कविता द्वितीय, शाम्भवी तृतीय, भाषण प्रतियोगिता सीनियर में शिवम प्रथम, दीपसी तिवारी द्वितीय, शुक्रिया सिंह तृतीय, जूनियर में गौरव प्रथम, आदित्यराज द्वितीय, गरिमा सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका श्रीराम यादव, डॉ. संजय भारतीय, शिवशरण सिंह, रुपेश कुमार शुक्ल, आदित्य मिश्र, निर्मला देवी, निरुपमा वाजपेयी, साधना शर्मा, कांती गुप्ता, देवेंद्र कुमार वाजपेयी, जितेंद्र सिंह, नवनीत वर्मा, गोविंद सोनी, बृजेंद्रचंद्र वाजपेयी ने निभाई।