फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 वाहन को घेरकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी 100 वाहन को घेरकर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

वसूली की रकम वापस करने पर शांत हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
आलापुर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज की यूपी 100 सेवा के पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अवैध वसूली से नाराज ग्रामीणों ने इसौरी-नसीरपुर के निकट वाहन को रोक लिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने वसूली गई रकम संबंधित लोगों को वापस कर दी। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

यूपी 100 पीआरबी प्रभारी संदीप गौड़ को सूचना मिली कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इसौरी-नसीरपुर गांव के निकट हरे पेड़ की कटान हो रही है। इस पर वे हमराह सिपाहियों के साथ घटनास्थल की तरफ जाने लगे। आरोप है कि गोवर्धनपुर गांव के निकट यूपी 100 के दो पुलिसकर्मियों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों से डरा-धमकाकर अवैध वसूली की। पुलिस की इस हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एकजुट हुए ग्रामीणों ने इसौरी-नसीरपुर गांव पहुंचकर यूपी 100 वाहन को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बाद में पुलिसकर्मियों ने रकम वापस कर दी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। उधर सीओ कमल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें