फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर सो रही युवती के साथ रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर सो रही युवती के साथ रेप
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने तेजाब डालने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार (रायबरेरली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घर के अंदर सो रही युवती को गांव के दो युवकों ने दबोच लिया और बोतल में तेजाब लेकर उसे जला डालने की धमकी दी। इस दौरान एक युवक ने युवती के साथ रेप किया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दूसरे गांव निमंत्रण में गया था। रात में उसके घर के अंदर उसकी पुत्री अकेली सो रही थी। उसकी बूढ़ी माँ और मासूम भाई बाहर सो रहा था। आरोप है कि रात में घर के अंदर दो युवक घुस गए। इसमें एक युवक हाथ में तेजाब से भरी बोतल लिए था। उसने युवती को धमकी दी कि अगर कुछ बोली तो तेजाब से चेहरा जला देंगे। डर के कारण युवती नहीं बोली। उसकी बेबसी का फायदा उठाकर गाँव के पंकज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे युवक को वह पहचान नहीं पाई। युवती के साथ मनमानी करके दोनों भाग गए तो वह चीखी चिल्लाई, जिस पर घर के बाहर सो रही उसकी दादी और छोटा भाई उसके पास पहुंचे। रात में ही फोन करके युवती के पिता ने घटना की सूचना थाने में दी। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। दूसरा युवक कौन था, इस बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें