फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 148 शिकायतें लंबित, बिजली अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्ती की है। 19 अप्रैल से 10 मई तक 148 शिकायतें लंबित मिली हैं। कई मामले डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने पर अमौसी, जानकीपुरम और मध्य जोन समेत विभिन्न विद्युत वितरण खंडों के अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम विशाख जी. की समीक्षा में सामने आया कि बिजली आपूर्ति, बिलिंग और अन्य समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों का तय समय में निस्तारण नहीं किया गया। ऐसा तब हुआ जब आईजीआरएस सेल ने लगातार अधिकारियों को जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी (भू-अभिलेख) की ओर से नोटिस जारी करते हुए लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर तीन दिन में विलंब का स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें