यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 1446 नए मरीज मिले हैं। राजधानी लखनऊ में संक्त्रस्मण बेकाबू हो गया है। यहां 439 नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे पहले प्रदेश में 1061 नए मरीज मिले थे। यह लगातार तीसरा दिन है जबकि यूपी में एक हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 613798 हो गई हैं। इनमें से 597320 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी लखनऊ 439 नए मरीजों के साथ नंबर एक पर है। इसके अलावा प्रयागराज में 93, वाराणसी में 81, सहारनपुर में 74, मेरठ में 90, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में 57-57, कानपुर नगर में 43, गोरखपुर में 29, आजमगढ़, आगरा में 28-28, झांसी में 26, बलरामपुर में 25, बरेली, मुजफ्फर नगर में 24-24, उन्नाव में 22, फिरोजाबाद में 20 मरीज मिले हैं।