फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती गर्भवती की सर्पदंश से मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती गर्भवती की सर्पदंश से मौत, हंगामा
विज्ञापन



बाराबंकी। सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला को परिसर में ही सांप ने डस लिया। रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बुलाने पर भी कमरे से नहीं निकले। इससे प्रसूता की हालत बिगड़ गई।


बाद में जिला अस्पताल रेफर करने पर वहां ले जाते वक्त प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन



टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी राहुल की गर्भवती पत्नी संजू को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार रात परिवारीजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने संजू को टहलने की सलाह दी थी।


इस पर शनिवार भोर करीब चार बजे संजू सीएचसी परिसर में कमरे के बाहर टहल रही थी। तभी उसके पैर में सांप ने डस लिया।


संजू की सास मीना ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. अविनाश उपाध्याय को तत्काल सूचना दी मगर वह कमरे से बाहर नहीं निकले।


करीब आधे घंटे में संजू की हालत बिगड़ गई तो डॉक्ट आए और संजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में संजू की मौत हो गई।


इस पर परिवारीजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।


इस पर पुलिस ने शव घर भेज दिया। पति राहुल ने बताया कि, डॉक्टर की लापरवाही को लेकर सीएमओ से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।


लोगों ने कहा कि, सीएचसी परिसर में गंदगी व झाड़ियों के चलते आए दिन सांप-बिच्छू निकलते हैं। सीएचसी अधीक्षक मुकुंद पटेल ने कहा कि, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भवन के पीछे उगी झाड़ियों को साफ कराकर परिसर स्वच्छ बनाया जाएगा।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि, सीएचसी में सर्पदंश से गर्भवती की मौत होने की जानकारी मिली है। परिवार द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।


अस्पताल में झाड़ियों को साफ कराने व इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ जांच कराने को सीएचसी अधीक्षक से कहा गया है। चिकित्सक की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें