फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल की कैंटीन में मिल रहा घटिया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल की कैंटीन में मिल रहा घटिया भोजन
विज्ञापन



बाराबंकी। सफेदाबाद के निकट स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज की दोनों कैंटीन में शनिवार को एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान पाया कि, वहां बिना लाइसेंस के कैंटीनों का संचालन किया जा रहा है।


इसके अलावा डॉक्टरी व अन्य कोर्सों की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। इस पर टीम ने दोनों कैंटीन से तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा जिला महिला अस्पताल की कैंटीन में भी टीम ने छापा मारा तो संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। एफएसडीए टीम ने तीनों कैंटीन संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को सफेदाबाद के निकट संचालित मेयो मेडिकल कॉलेज की दोनों कैंटीन में छापा मारा।


अभिहीत अधिकारी ने बताया कि, जांच के दौरान दोनों संचालक कैंटीन संचालित करने का लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके अलावा दोनों कैंटीन में बने भोजन की गुणवत्ता काफी खराब मिली।
विज्ञापन



कैंटीन संचालक गौरव के यहां से पनीर और अमित सिंह के यहां से नूडल्स और चिली सॉस का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है।


दोनों कैंटीन संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा टीम ने जिला महिला अस्पताल की कैंटीन पर भी छापा मारा।


यहां कैंटीन संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर उसे भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।


छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुुमार, अरविंद सिंह, शंकर दयाल तिवारी, कमल कुमार, राजेश वर्मा, पवन वर्मा, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।


उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैदरगढ़ जयसिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कैंटीन का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें