फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी आए 381, मात्र 22 मामले निपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मंगलवार को तहसीलों में फरियादी तो पहुंचे, लेकिन मामलों को मौके पर निपटाने को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। 381 फरियादी न्याय की आस लगाकर पहुंचे। मौके पर मात्र 22 मामलों का ही निपटारा किया जा सका। डीएम संजय कुमार खत्री ने महराजगंज तहसील में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने 120 मामलों को सुनकर मात्र चार मामलों का मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और समय से उनका निपटारा करें। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर ऊसर सुधार के अधिकारी अनुपस्थिति रहे। उनके खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम के सामने कुशमहुरा, चुरूवा आदि गांवों में जमीन पर कब्जे के मामलों की शिकायतें आईं। डीएम ने टीम बनाकर अधिकारियों को मौके पर जाकर मामलों के निपटारे के आदेश दिए। दामोदर खेड़ा में हैंडपंप खराब होने की शिकायत पर डीएम ने हैंडपंप को ठीक कराने के आदेश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ राकेश कुमार, सीओ गोपीनाथ सोनी, एसडीएम शालिनी प्रभाकर, तहसीलदार ज्ञानचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने शिकायतों को सुना। उन्होंने 45 मामलों में तीन का मौके पर निपटारा किया। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देकर एक सप्ताह में निस्तारित करने के आदेश दिए। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश प्रजापति व एसडीएम जीतलाल ने 66 मामलों को सुनकर मौके पर छह मामलों का निपटारा किया। एडीएम ने शेष शिकायतों का निपटारा सात दिन में करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें आईं। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। अध्यक्षता एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी ने की। इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार यादव, नायब तहसीलदार रामदेव, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम श्रीराम सचान ने 116 प्रार्थनापत्रों को सुना। मामैके पर चार मामलों को निस्तारित किया गया। राजस्व के 76, पुलिस के 15 तथा अन्य 25 शिकायती पत्र आए। तहसीलदार राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिकायतों के निपटारे का सच
तहसील आई शिकायतें निपटीं
महराजगंज 120 04
ऊंचाहार 44 05
सलोन 116 04
सदर 45 03
डलमऊ 66 06
कुल 381 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें