फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में समाई 60 बीघा जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। नेपाल में पहाड़ों पर हो रही वर्षा से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान रफ्तार पकड़ रही है। रविवार रात से सोमवार शाम तक 60 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई। बचाव व राहत कार्य शून्य है।
विज्ञापन


घाघरा नदी एक बार फिर तटवर्ती गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके कारण गोलागंज, कायमपुर गांव के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दोनों गांवों के निकट नदी के कटान की रफ्तार भी बढ़ रही है।

रात से अब तक गोलागंज निवासी जगदीश, महादेव, बड़कन्ने, प्रह्लाद, अब्दुल समेत 13 ग्रामीणों की खेती योग्य 60 बीघा जमीन नदी की भेंट चढ़ गई है। गोलागंज और कायमपुर गांव के आधे हिस्से को बीते वर्ष नदी लील चुकी है। सिर्फ आधा गांव बचा है।
विज्ञापन


कटान तेज होने के बाद गांव के लोगों को अपने आशियाने की चिंता सता रही है। सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन अब तक कटान निरोधक कोई उपाय नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित पत्र भी भेजा है। गांव के लोगों का कहना है कि इस समय जब यह हाल है तो बाढ़ और कटान तेज होने पर स्थिति क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें