फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर सरकार व कार्यकर्ता की अनदेखी न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का अनुसरण कर समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। अधिकारी पार्टी कार्यकर्ता व सरकार की अनदेखी न करें। अगर अधिकारी सही तरह से कार्य नहीं कर रहे हैं तो उन पर भी कार्यवाही होगी। गोंडा उसका ताजा उदाहरण हैं। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएस राठौर ने गुरुवार देर सायं नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ला स्थित भाजपा कार्यकर्ता गौरक्षा संयोजक सूर्यलाल दूबे के घर उपस्थित लोगों से कही। इसके बाद खड़ौआ गांव स्थित चौपाल में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएस राठौर गोंडा से खड़ौआ गांव में चौपाल में शामिल होने के लिए जाते वक्त कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित भाजपा गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूर्यलाल दुबे के आवास पर रुके, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी सुनवाई न होने की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करेंगे तो उन पर कार्यवाही होगी। गलत कार्य करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। खड़ौआ गांव के लोगों ने राशन के न बांटे जाने, बिजली कनेक्शन ना मिलने, शौचालय निर्माण में शिथिलता बरतने की शिकायत की। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर राठौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर गांव में कैंप लगा कर लोगों को बिजली कनेक्शन, शौचालय का आवंटन करें। इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बाबूलाल शास्त्री, वेदप्रकाश दूबे, सूर्यलाल दूबे, महंत चिंमयानंद दास व भाजपा जिलाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने भी सरकार के योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें