फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नए रूटों पर दौड़ाई जाएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नए रूटों पर दौड़ाई जाएंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन



रायबरेली। लखनऊ, कानपुर व अयोध्या जाने के लिए 15 नए रूटों पर बस सेवा शुरू होगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस नई सेवा का लाभ मिलेगा।


इसका पूरा खाका तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद तय रूटों पर रोडवेज बसें चलने लगेंगी।


अफसरों का मानना है कि इन बसों के संचालन से हर दिन 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को फायदा मिलेगा। गर्मी को देखते हुए रायबरेली डिपो के अधिकारियों की ओर से पॉकेट रूटों पर बसें चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है।


इसी के तहत रायबरेली-चंदापुर-अयोध्या, महराजगंज-शिवगढ, बेडारू होते हुए लखनऊ, इन्हौंना-महराजगंज-बछरावां-कानपुर, रायबरेली-सलोन-जगतपुर, मुराईबाग-कानपुर, रायबरेली-महराजगंज-शिवगढ़-बछरावां-कानपुर समेत 15 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौजूदा समय में इन रूटों पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।


डग्गामार वाहनों पर क्षमता से अधिक मुसाफिर बैठाए जाते हैं। इससे यात्रियों की जान का खतरा भी रहता है। इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद से यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें