फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति पर अवैध कब्जे व बिजली चोरी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला सलारगंज में कुष्ठ अस्पताल की जमीन पर सभासद पति ने लगभग सात साल से अवैध कब्जा कर रखा था। पानी की फैक्ट्री में अवैध विद्युत कनेक्शन जोड़ रखा था। इसको देखते हुए पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर कब्जा हटवा दिया। चिकित्सक व जेई की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज में जिला कुष्ठ अधिकारी के कार्यालय के बगल स्थित जमीन पर मोहल्ले की सभासद सोनम हनीफ के पति सुएब खान ने लगभग सात साल से अवैध कब्जा कर रखा था। जमीन पर टीनशेड रखकर एक पानी की फैक्ट्री भी लगा ली थी।

इसकी सूचना मिलने पर दरगाह थानाध्यक्ष आरपी यादव ने पुलिस, स्वास्थ्य व पावर कॉर्पोरेशन और खाद्य विभाग की टीम के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस टीम ने अवैध कब्जे को ढहा दिया। जांच में अवैध तरीके से बिजली चोरी किए जाने की भी बात सामने आई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि सभासद पति सुएब के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र के ईएमओ डॉ. मकबूल अहमद की तहरीर पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं गुल्लाबीर उपकेंद्र के अवर अभियंता राजतिलक की तहरीर पर बिजली चोरी का भी केस दर्ज हुआ है।

गौरतलब है कि सभासद सोनम हनीफ जिला योजना समिति में महिला सदस्य के रिक्त पद पर नामांकन करा चुकी हैं। उनके सामने भाजपा की सभासद मीना पांडेय भी चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें