फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददौरा रजबहा उफनाया, कई बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती का मामला, किसानों ने डीएम को पत्र सौंप पानी बंद कराने की मांग की
विज्ञापन

श्रावस्ती। गिलौला के हुसैनपुर खुरहुरी में ददौरा रजबहा पानी अधिक आ जाने से उफान पर है। इससे पानी आसपास के किसानों के खेतों में भर रहा है। खेत में लगी फसल बर्बाद होने लगी है। इसकी सूचना के बाद भी नहर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से शिकायत की है।

गिलौला विकास क्षेत्र के सोनवा थाना अंतर्गत हुसैनपुर खुरहुरी गांव से होकर नहर निकली है। इससे जुड़े ददौरा रजबहा में इस समय पानी उफान पर है। इसकी पटरियां क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी गांव निवासी हरिचरन, हरीराम, रामरूप त्यागी, भीखूराम, जानकी देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, बल्लाजा, पारसनाथ, गिरवर सहित कई अन्य किसानों के खेतों में भर रहा है।
विज्ञापन


इससे करीब 50 बीघा भूमि में लगी गेहूं की फसल पानी में डूब जाने से बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत किसानों ने सरयू नहर खंड बहराइच के अधिकारियों से की, इसके बावजूद नहर का पानी बंद नहीं किया गया। इससे किसान तबाह हो रहे हैं।
विज्ञापन


व्यथित किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा कर जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ददौरा रजबहा का पानी बंद कराने व नहर की पटरी का पक्का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर काफी संख्या में पीड़ित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें